बुध का गोचर इन 2 राशियों को देगा टेंशन


By Sahil30, Jan 2024 12:38 PMnaidunia.com

बुध का गोचर

1 फरवरी का दिन धार्मिक नजरिए से भी बेहद महत्वपूर्ण है। इस दिन ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध राशि परिवर्तन करेंगे।

किस राशि में हैं विराजमान?

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि सभी ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करते रहते हैं। बुध ग्रह फिलहाल धनु राशि में मौजूद हैं।

राशि परिवर्तन का प्रभाव

बुध के धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करने तक का सफर कुछ राशियों के लिए फायदेमंद साबित होगा। हालांकि, कुछ राशियों के लिए बुध का राशि परिवर्तन जीवन में उथल-पुथल भी ला सकता है।

2 राशियों की बढ़ेगी टेंशन

बुध ग्रह के गोचर का नकारात्मक असर 2 राशियों के जीवन पर पड़ सकता है। यही वजह है कि 1 फरवरी के बाद इन दोनों राशि वालों को ज्यादा सावधान रहना होगा।

धनु राशि

इस राशि वालों के लिए बुध का गोचर शुभ नहीं माना जा रहा है। बुध के गोचर का प्रभाव धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति पर भी पड़ सकता है।

कर्क राशि

बुध का मकर राशि में गोचर कर्क वालों के लिए भी फायदेमंद नहीं रहेगा। इसके प्रभाव से आप नेगेटिव फील कर सकते हैं और पार्टनर के साथ रिश्ते में भी तनाव आ सकता है।

वाद-विवाद से बचें

धनु और कर्क राशि वालों को 1 फरवरी के बाद वाद-विवाद करने से बचना चाहिए। दरअसल, इस एक गलती की वजह से लोगों के साथ मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है।

बुध ग्रह का उपाय

इस गोचर के प्रभाव से खुद को बचाने के लिए बुध ग्रह को प्रसन्न करना होगा। इसके लिए ‘ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः’ मंत्र का जाप करें।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पीपल के पत्ते पर लिखें यह 1 मंत्र, चमक उठेगी किस्मत