बुध ग्रह के गोचर से कई राशियों को लाभ होने वाला है। 7 मार्च 2024 को सुबह 9 बजकर 21 मिनट पर बुध ग्रह मीन राशि में गोचर करने वाले है। आइए जानते है राशि अनुसार उपायों के बारे में।
बुद्ध देव को धन, संवाद, वाणी, व्यापार, करियर और बुद्धि का कारक माना जाता है। जब बुध देव एक राशि से दूसरी राशि में परिवर्तन करते है तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है।
मेष राशि वालों को रोजाना विष्णु सहस्त्रनाम का श्रवण या ध्यान करें। वहीं वृषभ राशि के जातक को लंबी सैर पर जाना चाहिए और सेहत का ध्यान रखना चाहिए।
सिंह राशि वालों को बुधवार के दिन दान करना चाहिए और बुध स्त्रोत का पाठ करना चाहिए। वहीं कन्या राशि वालों को भाभी या बहन को गिफ्ट दें।
मिथुन राशि वालों को नए कपड़े खरीदने से पहले उसे धोकर पहनना है। वहीं कर्क राशि वालों को बुधवार को पक्षियो को भीगी हुई हरी दाल खिलाएं।
तुला राशि के जातकों को अपनी वाणी में मिठास रखनी होगी, किसी भी प्रकार के विवाद से भी बचना चाहिए। वृश्चिक राशि वालों को 108 बार रोजाना बुध के बीज मंत्र का जाप करना चाहिए।
धनु राशि के जातकों को धार्मिक स्थान पर दूध और चावल का दान करना चाहिए। वहीं मकर राशि वालों को ट्रांसजेंडर का सम्मान करना चाहिए।
कुंभ राशि वालों को बुधवार के दिन व्रत रखना चाहिए। गरीबों को दान करना भी बेहद पुण्य का काम होता है। वही मीन राशि वालों को 10 मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए।
अगर बुध ग्रह के गोचर से संबंधित यह स्टोरी आपको पसंद आई है तो ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ