हिंदू ज्योतिष में ग्रहों के राशि परिवर्तन का विशेष महत्व बताया गया है। बुध ग्रह के गोचर व अस्त होने का भी सभी राशियों पर असर होता है। जानें इसका महत्व -
हिंदू पंचांग के मुताबिक 07 जून को बुध ग्रह ने वृषभ राशि में गोचर किया था। अब 21 जून को 04.35 मिनट पर बुध देव वृषभ राशि में ही अस्त हो जाएंगे।
बुध अस्त के कारण कुछ राशियों को शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं, वहीं कुछ राशि के जातकों पर इसका बुरा असर भी देखा जा सकता है।
बुध के अस्त रहने की अवधि में वृषभ राशि के जातकों को अलर्ट रहना होगा। पदोन्नति के अवसर हाथ से फिसल सकते हैं। परिवार में अशांति रहेगी।
बुध जब अस्त होंगे तो कर्क राशि के जातकों को धन हानि हो सकती है। व्यापार में घाटा होने की आशंका है। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति हो सकती है।
बुध अस्त के कारण सिंह राशि के जातकों को मेहनत के बाद भी फल नहीं मिलेगा। उच्च अधिकारियों से भी तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।