Merry Christmas:132 साल पुराने चर्च में क्रिसमस सेलिब्रेशन


By manoj kumar tiwari2022-12-26, 00:18 ISTnaidunia.com

चर्च की स्थापना

बिलासपुर का डिसाइपल्स आफ क्राइस्ट चर्च की स्थापना 132 साल पहले यानी 1890 को की गई थी। उस समय इसे बनाने में 30 हजार रुपये का खर्च आया था।

चर्च के पहले फादर

रेह्व.एमडी एडम्स रहे और उन्हीं की देखरेख में चर्च का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ। आज तक चर्च के मूल ढांचे में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यहां 300 से ज्यादा लोग बैठकर प्रार्थना कर सकते हैं।

विशेष प्रार्थना

चर्च में हुई विशेष प्रार्थना,मसीही समाज की ओर से शहर में क्रिसमस का पर्व रविवार को उत्साह के साथ मनाया गया।

बाइबिल

पठन के साथ ही प्रवचन भी दिया गया। बताया कि परमेश्वर ने अपने पुत्र यीशु को इस जगत में उद्धार की योजना को पूर्ण करने के लिए भेजा है।

मैरी क्रिसमस

एक दूसरे के गले मिलकर कहा- मैरी क्रिसमस, प्रभु यीशु के जन्म की खुशी में बधाई व शुभकामनाएं दी गई।

संदेश

प्रेम,शांति और सौहार्द का संदेश देते हुए अनुयायियों ने एक दूसरे से खुशी का इजहार किया।

गीतों पर प्रभु यीशु

कैथोलिक और प्रोटेस्टेंट गिरजाघरों में मध्यरात्रि बाद ग्रेट यीशु कम्स और टूथ इज विक्ट्री जैसे गीतों पर यीशु के अनुयायी खुशी में खूब झूमे।

क्वायर टीम

शहर में कुल 44 चर्च हैं। उनके कलीसिया,पास्टर और सभी की क्वायर टीमें हैं। उनके द्वारा प्रभु के जन्मोत्सव को लेकर गीत संगीत की विशेष प्रस्तुति दी गई।

प्रभु यीशु का जन्म

रात 12 बजे प्रभु यीशु का जन्म हुआ। भारत माता चर्च में घंटा बजने लगा। गिरजाघर जगमग हो उठा। रोशनी के बीच आसमान में रंग बिरंगे पटाखे फूटने लगे।।

Merry Christmas: देश भर में क्रिसमस की धूम, देखिये तस्वीरें