12 राशियों में से एक राशि मेष है जिसके स्वामी के मंगल है। कुंडली में मंगल मजबूत रहने से जीवन में सफलता मिलती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पौधा लगाना बेहद ही शुभ माना जाता है, लेकिन अगर आप राशि के अनुसार पौधे लगाते है तो इसका अधिक फायदा मिल सकता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि के जातकों के लिए आंवला का पेड़ शुभ होता है। इस पौधे को मेष राशि के जातक घर के बाहर लगाएं।
मेष राशि के जातकों को आंवले के पेड़ को रोज 1 लोटा जल देना चाहिए। एक लोटा रोजाना जल देने से किस्मत का बंद ताला खुल सकता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि वालों को आंवले का पेड़ गुरुवार और शुक्रवार के दिन लगाना चाहिए। ये दोनों दिन शुभ है।
अगर आपके वैवाहिक जीवन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है, तो इस पेड़ को जल देने से वैवाहिक जीवन में खुशियां आ सकती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आंवले के पेड़ पर भगवान विष्णु का वास होता है इसलिए इस पौधे को जल देने से आप पर उनकी कृपा बनी रहेगी।