नसों की ब्लॉकेज दूर कर सकती हैं खाने की ये चीजें


By Ritesh Mishra26, Feb 2025 10:00 AMnaidunia.com

नसों के सिकुड़ने का कारण ब्लड में फैट का होना होता है। यदि आप भी हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज हैं तो इससे आपकी नसों सूजी और सख्त रहती होंगी।

नसों में ब्लड सर्कुलेशन कैसे बढ़ाएं?

इसके कारण ब्लड सर्कुलेशन ठीक से नहीं होता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी खाने के चीजों के बारे में बताने वाले हैं, जिनके सेवन से ब्लड तेजी से दौड़ने लगेगा।

लहसुन खाएं

लहसुन ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करता है और कोलेस्ट्रॉल कम करता है। रोजाना खाली पेट 1-2 कच्ची लहसुन की कलियां खाने से नसों की ब्लॉकेज कम हो सकती है।

हल्दी का सेवन

हल्दी में मौजूद कुरकुमिन नसों में जमा फैट को कम करता है। हल्दी वाला दूध या हल्दी पानी पीने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है।

आंवला का सेवन

आंवला नसों की सफाई में मदद करता है और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है। रोजाना आंवला जूस या कच्चा आंवला खाना फायदेमंद होता है।

अलसी के बीज

इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो ब्लड को पतला करता है और नसों को मजबूत बनाता है। रोजाना 1 चम्मच अलसी के बीज भिगोकर या पाउडर बनाकर खाएं।

अनार का सेवन

अनार में एंटीऑक्सीडेंट और नाइट्रिक ऑक्साइड होता है, जो नसों को खोलने में मदद करता है। रोजाना 1 गिलास अनार का जूस पीना दिल के लिए फायदेमंद होता है।

बादाम और अखरोट

इनमें हेल्दी फैट और ओमेगा-3 होता है, जो ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है। रोजाना 4-5 बादाम और 2 अखरोट खाना फायदेमंद होता है।

इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

किस विटामिन की कमी से हाथ-पैर फटते हैं?