इन गलतियों से घर में होती हैं पैसों की कमी


By Arbaaj22, Nov 2023 12:30 PMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र

वास्तु में घर में होने वाले शुभ और अशुभ कार्यों के बारे में बताया गया है। इसके अलावा इसमें दिशाओं के बारे में भी बताया गया है।

धन की कमी

अक्सर देखा जाता है कि लोगों पैसे को काफी कमाते है, लेकिन हाथ में रुकता नही है या धन में बरकत नहीं होता है। इसके पीछे कुछ छोटी-छोटी गलतियां हो सकती हैं।

मुख्य द्वार

ऐसा देखा जाता है कि लोग घर की तो सफाई करते है, लेकिन मुख्य द्वार की नहीं करते है। ऐसा करने से भी धन में कमी होती है।

टूटी चीजें

अगर आपके घर में किसी प्रकार की टूटी हुई चीजें रखी है, तो इससे घर में वास्तु दोष लग सकता है। जिसके कारण धन में कमी होती है।

टपकता नल

यदि आपके घर में कोई नल टपकता रहता है, तो यह वास्तु के अनुसार अशुभ माना जाता है। नल से पानी टपकने के कारण नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है।

खाली बाल्टी

वास्तु शास्त्र के अनुसार बाथरूम में खाली बाल्टी नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने की वजह से भी आर्थिक तंगी आती है।

बंद घड़ी

अगर आपके घर में बंद घड़ी रखी हुई है, तो तुरंत निकल के फेंक दें। बंद घंड़ी आर्थिक समस्याओं का सबसे बड़ा कारण होता है।

धर्म और अध्यात्म की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

शंख में चावल भरकर रखने से क्या होता है? जानें