घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए वास्तु शास्त्र में कुछ नियम बताए गए हैं। यदि इनका उल्लंघन किया जाता है तो परिवार की खुशियां तक छिन जाएगी।
वास्तु टिप्स को अपनाकर घर से नकारात्मक ऊर्जा को आसानी से दूर किया जा सकता है। बशर्ते कुछ बातों का आपको रोजाना ध्यान रखना होगा।
रोजाना की गई कुछ छोटी-छोटी गलतियां वास्तु दोष की वजह बनती है। हालांकि, इन आदतों को सुधारने से आपकी परेशानी कम भी हो सकती है।
कुछ लोग रोजाना ऐसी गलतियां करते हैं, जिनकी वजह से वास्तु दोष लग जाता है। आज बात कर रहे हैं कि वास्तु दोष के लिए आपको कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।
अक्सर आपने भी किसी न किसी को बिस्तर पर बैठकर खाना खाते देखा होगा। वास्तु शास्त्र की मानें तो ऐसा करने से वास्तु दोष लग सकता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, शाम के समय सोना अशुभ होता है। ऐसा करने वाले व्यक्ति से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और इस वजह से उसे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।
रात के समय खाना खाने के बाद रसोई को गंदा रखना सही नहीं होता है। बता दें कि ऐसा करने से भी मां अन्नपूर्णा आपसे नाराज हो सकती हैं।
वास्तु शास्त्र में किचन की दिशा का खास महत्व बताया गया है। यदि रसोईघर दक्षिण-पूर्व या फिर उत्तर-पूर्व दिशा में है तो व्यक्ति को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।