तांबे के बर्तन में रखकर पानी पीने वाले इन बातों का रखें ध्यान


By Sahil08, Aug 2023 05:36 PMnaidunia.com

तांबे के बर्तन

फिटनेस फ्रीक लोग तांबे के बर्तनों में पानी पीने की सलाह देते हैं। तांबे की बोतल और जग में पानी को रखने से इसके मिनरल्स बरकरार रहते हैं।

पानी पीने का सही तरीका

तांबे के बर्तन में पानी रखकर पीना शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है, लेकिन इसका प्रयोग करने का सही तरीका जानना बेहद जरूरी है।

शुद्ध तांबे का बर्तन

बाजार में इन दिनों तांबे के मिलावटी बर्तन भी आ रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप दुकानदार से चेक करके शुद्ध तांबे का बर्तन ही खरीदें।

नींबू से करें साफ

तांबे के बर्तन को नींबू और पानी की मदद से साफ करना चाहिए। ऐसा करने से बर्तन पर पड़ने वाले कालेपन को दूर किया जा सकता है।

साबुन डालकर न करें साफ

तांबे के बर्तनों को कभी भी साबुन से साफ नहीं करना चाहिए। दरअसल, तांबे का बर्तन साबुन को सोख लेता है, जिससे शरीर को नुकसान पहुंच सकता है।

रात को पानी भरकर छोड़ दें

रात के समय सोने से पहले तांबे के जग या बोतल में पानी भरकर छोड़ देना चाहिए। फिर सुबह के समय खाली पेट इस पानी को पिएं।

तांबे के पानी से खाना न बनाएं

तांबे के बर्तन में रखे पानी का प्रयोग खाना बनाने के लिए नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो खाने के स्वाद में अंतर आ सकता है।

शरीर को फायदे

तांबे के बर्तन में पानी पीने से शरीर को होने वाले फायदों की प्राप्ति के लिए तमाम जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बिना ब्रश किए पानी पीना क्या सेहत के लिए फायदेमंद? जानें