स्क्रीन ज्यादा देखने और हेल्दी चीजें कम खाने की वजह से आंखें कमजोर होने लगती है। चलिए जान लेते हैं कि आंखों का ध्यान कैसे रखना चाहिए।
आंखों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो रोजाना के रूटीन से कुछ आदतों को शामिल करें। हेल्दी हैबिट्स अपनाने से आंखों से कम नजर आने की समस्या दूर हो सकती है।
नींद की कमी के कारण आंखों की सेहत को नुकसान पहुंचता है। आंखों से दिखना कम हो जाता है, लेकिन 8 घंटे की नींद लेने से यह समस्या दूर हो सकती है।
कुछ लोग बेवजह आंखों को रगड़ते रहते हैं। हालांकि, आंखों की सेहत के लिए ऐसा करना बिल्कुल भी सही नहीं होता है।
आंखों से जुड़ी समस्याओं का सामना सही चश्मा न पहनने की वजह से करना पड़ता है। अगर आपकी आंखें कमजोर है तो चश्मे का सही नंबर ही पहनें।
आंखों के कमजोर होने की समस्या का सामना करने वालों को घर से बाहर निकलने से पहले सनग्लासेस पहनने चाहिए। ऐसा करने से सूर्य की किरणों से आंखों को नुकसान नहीं पहुंचएगा।
शरीर में पानी की कमी होने की वजह से भी आंखें कमजोर होने लगती है। ऐसे में भरपूर मात्रा में पानी पीना शुरू कर दें।
स्क्रीन पर ज्यादा समय गुजारने की वजह से भी आंखें कमजोर होने लगती है। इस समस्या से खुद का बचाव करना चाहते हैं तो मोबाइल या कंप्यूटर का ज्यादा इस्तेमाल न करें।