बवासीर पाचन तंत्र में होने वाली खराबी के कारण होता है। इस बीमारी में मल त्याग द्वार के भीतर और बाहर सूजन आ जाती है। जिसे पाइल्स और हेमोराइड भी कहा जाता है।
अगर आप भी इस बीमारी का सामना कर रहें हैं, तो आज हम इस लेख में आपको बताएंगे कि बवासीर में कौन-सी गलतियां नहीं करनी चाहिए, नहीं तो इससे परेशानी और बढ़ सकती है।
बवासीर होने पर मल त्यागने में परेशानी होती है। लेकिन इस दौरान जोर लगाना आपके लिए हानिकारक हो सकता है, इससे सूजन की समस्या बढ़ सकती है।
बवासीर की समस्या होने पर चाय पीने से परहेज करना चाहिए। बवासीर में गर्म चीजों के सेवन से परेशानी बढ़ जाती है।
इस बीमारी में मसालेदार खाने से परहेज करना चाहिए। इससे शरीर में गर्मी बढ़ती है और यह समस्या बढ़ सकती है।
अगर आपको बवासीर है और आप हार्ड वर्कआउट या एक्सरसाइज करते हैं, इससे परेशानी बढ़ सकती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इससे शरीर में गर्मी पैदा होती है।
बवासीर की समस्या होने पर गर्म तासीर वाली चीजें खाने से यह परेशानी बढ़ सकती है। इस समस्या में गर्म चीजों, भट्टी और गर्म स्थानों पर जाने से बचना चाहिए।
बवासीर होने पर ये गलतियां नहीं करनी चाहिए। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com