मिट्टी के कुल्हड़ से करें यह उपाय, पैसों की तंगी दूर भगाएं


By Sahil31, Jan 2024 08:00 AMnaidunia.com

मिट्टी का 1 कुल्हड़ लें

चाय पीने वाले कुल्हड़ का इस्तेमाल तो सभी करते हैं। शायद आपको हैरानी होगी, लेकिन यह एक कुल्हड़ आपको आर्थिक तंगी से छुटकारा दिला सकता है।

कुल्हड़ में डालें गुड़

सबसे जरूरी बात है कि इस उपाय को अपनाने के लिए सोमवार का दिन शुभ होता है। इसके लिए सबसे पहले कुल्हड़ में गुड़ का एक बड़ा टुकड़ा डाल दें।

फ्रिज के कोने में रखें

इसके बाद कुल्हड़ को उठाकर फ्रिज के कोने में रख दें। एक बात का खास ध्यान रखें कि कुल्हड़ ऐसी जगह रखें, जिसे आपको बार-बार हटाना न पड़े।

41 दिन तक रखें

सोमवार के दिन कुल्हड़ को रखने के बाद ठीक 41 दिन तक फ्रिज में ही रखा रहने दें। समय पूरा होने के बाद इसे फ्रिज से निकालकर बहते पानी में प्रवाहित करें।

41 दिन बाद फिर से बदलें

पुराने कुल्हड़ को जल में प्रवाहित करने के बाद एक बार फिर से 41 दिन के लिए कुल्हड़ रखें। इस प्रक्रिया को उस समय तक कर सकते हैं, जब तक धन संबंधित परेशानियों से छुटकारा न मिलें।

सोमवार के दिन रखें कुल्हड़

ज्योतिष में उल्लेख मिलता है कि इस कुल्हड़ को रखने के लिए सोमवार का दिन शुभ होता है। कुल्हड़ को बदलने के लिए भी सोमवार का दिन ही सही रहता है।

कुल्हड़ को न छुएं

उपाय को अपनाने वालों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि 41 दिन से पहले भूलकर भी कुल्हड़ को न छुएं। ऐसा करने से उपाय का कोई फायदा नहीं होगा।

आर्थिक तंगी होगी दूर

इस उपाय को अपनाने से आर्थिक तंगी से बेहद जल्द राहत मिल जाएगी। बशर्ते कुल्हड़ रखने से जुड़े नियमों का पालन जरूर करें।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Grah Gochar: शनि गुरु समेत नए साल में ये ग्रह बदलेंगे चाल, इन राशियों की होगी मौज