हड्डियों के विकास और मजबूती के लिए कैल्शियम की जरूरत होती है। कैल्शियम की पूर्ति के लिए लोग दूध का सेवन करते है। लेकिन उसमें 1 चीज मिलाकर पिएं, तो दोगुना कैल्शियम मिल सकता है।
दूध का सेवन हड्डियों के लिए वरदान माना जाता है, क्योंकि दूध में पर्याप्त कैल्शियम होता है। लेकिन कई बार हड्डियों को ज्यादा कैल्शियम की भी जरूरत पड़ती है।
दूध में एक पाउडर डालकर पीने से शरीर को अतिरिक्त कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व मिल सकते हैं। साथ ही, दूध पीने में भी स्वादिष्ट होगा।
मखाना में भी कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है। ऐसे में कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए दूध के साथ मखाना पाउडर का सेवन किया जा सकता है।
इसके लिए 1 गिलास गुनगुना दूध में 1 चम्मच मखाना पाउडर डालें। उसके बाद दूध में मखाना पाउडर को अच्छी तरह मिक्स करके पिएं।
किसी भी चीज का सेवन सही समय पर ही करना चाहिए, ताकि शरीर को नुकसान न हो। दूध और मखाना पाउडर रात को सोने से आधा घंटा पहले पिएं।
दूध में मखाना पाउडर मिलाकर पीने से शरीर की हड्डियां फौलदी बनेगे लगेगी। साथ ही, हड्डियों से जुड़ी समस्याओं में भी राहत मिलेगा।
दूध के साथ मखाना खाने के केवल हड्डियां ही मजबूत नहीं होती हैं बल्कि हार्ट दुरुस्त, पाचन दुरुस्त, अच्छी नींद और शरीर को ऊर्जा मिलती है।