सरसों तेल में लगाएं 1 चीज, बालों को मिलेंगे अनगिनत फायदे


By Arbaaj13, Sep 2024 04:06 PMnaidunia.com

बालों के लिए सरसों का तेल बेहद ही फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इसमें एक चीज मिलाकर लगाएं, तो अनगिनत फायदे मिल सकते हैं।

सरसों तेल और दही

बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए सरसों तेल में दही मिलाकर बालों में लगाना चाहिए। दही और सरसों तेल का मिश्रण फायदेमंद साबित होता है।

बालों का विकास

अगर बालों में सरसों तेल और दही का मिश्रण लगाते है, तो बालों का विकास हो सकता है। जिन लोगों के बाल न बढ़ रहे उन्हें लगाना चाहिए।

डैंड्रफ दूर

अगर किसी के बालों में डैंड्रफ की समस्या बढ़ रही है, तो उसे भी सरसों तेल और दही का मिश्रण लगाना चाहिए। इसका मिश्रण डैंड्रफ को खत्म करता है।

खुजली से निजात

स्कैल्प पर जमा गंदगी और हानिकारक बैक्टीरिया के कारण सिर में खुजली होती है।सरसों का तेल और दही का मिश्रण लगाने से स्कैल्प में खुजली से निजात मिलती है।

ऐसे बनाएं मिश्रण

बालों में लगाने के लिए सरसों और दही का मिश्रण पहले तैयार करना होगा। इसके लिए बराबर मात्रा में सरसों तेल और दही को मिलाएं।

ऐसे लगाएं दही और तेल

सरसों तेल और दही को अच्छे से मिक्स करने के बाद हल्के हाथों से बालों में लगा दें। इस मिश्रण को लगभग 30 मिनट तक लगा रहने दें फिर पानी से बाल धोएं।

हफ्ते में 2 बार लगाएं

सरसों तेल और दही का मिश्रण बालों में रोज नहीं लगाएं। इसको हफ्ते में 2 बार लगाएं। ऐसा करने से बालों को फायदा मिलेगा।

लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

रिश्ते में आपसी समझ कैसे बढ़ाएं?