डायबिटीज की समस्या लाइफस्टाइल से जुड़ी होती है। गलत खानपान के कारण डायबिटीज हाई होती है, जिसके बाद समस्या बढ़ने लगती है।
यह एक लाइलाज समस्या मानी जाती है, जिसकी वजह से इसको कंट्रोल रखने की सलाह दी जाती है। शुगर कंट्रोल करने के लिए खानपान पर ध्यान रखना चाहिए।
आमतौर पर रोटी बनाने के लिए गेहूं के आटे का इस्तेमाल किया जाता है। रोटी खाना डायबिटीज में फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इसमें 1 चीज मिलाएं, तो दोगुना फायदा मिल सकता है।
गेहूं के आटे में यदि काले चने को पीसकर आटा बनाएं और गेहूं में मिला दें, तो डायबिटीज की समस्या में अधिक लाभकारी हो सकता है।
गेहूं और चने का आटा ग्लूटेन फ्री होता है, जो शुगर कम करने में फायदेमंद होता है। यदि नियमित रूप से खाएं, तो कंट्रोल में रहता है।
डायबिटीज के मरीजों को फाइबर वाली चीजें खाने की सलाह दी जाती है, जो शुगर को कम करता है। गेहूं और चने के आटे में फाइबर भरपूर पाया जाता है।
गेहूं के 1 कटोरी आटे में एक चौथाई चने का आटा मिलाएं। अब दोनों को अच्छे से मिक्स करके पानी से आटा गूंथ लें और रोटी बनाकर खाएं।
शुगर कंट्रोल के लिए गेहूं के आटे में चना आटा मिलाएं। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ