पोछे के पानी में मिलाएं ये चीजें, कॉकरोच-बरसाती कीड़ों की होगी छुट्टी


By Arbaaj09, Jul 2024 06:00 PMnaidunia.com

बारिश के मौसम में घरों के अंदर कॉकरोच और कीड़े आने लगते है, जिसके कारण शारीरिक समस्या भी होने का खतरा होता है।

कॉकरोच और कीड़ों से निजात

बरसाती कीड़ों और कॉकरोच से निजात पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं, लेकिन फिर भी कीड़े कम नहीं होते है।

घरेलू उपाय करें

कॉकरोच और कीड़ों की छुट्टी करने के लिए घरेलू उपायों की मदद लेनी चाहिए। घरेलू उपाय से कॉकरोच और कीड़ों को दूर किया जा सकता है।

पोछे के पानी में मिलाएं

कॉकरोच और कीड़ों को घर से दूर करने के लिए आपको पोछा लगाने वाले पानी में कुछ चीजों को मिलाना होगा और फिर आप देखेंगे कि कैसे कॉकरोच और कीड़े घर से दूर होते है।

बेकिंग सोडा और सिरका

पोछे के पानी में 1 चम्मच सिरका और 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। अब पानी में दोनों को घोलकर घर में पोछा लगाएं। ऐसा करने से कॉकरोच और कीड़े दूर होंगे।

नींबू रस और नमक

कॉकरोच और कीड़ों को खत्म करने के लिए पोछे के पानी में नींबू का रस और नमक मिलाकर भी पोछा लगाया जा सकता है।

काली मिर्च पाउडर

कॉकरोच और कीड़ों को भगाने के लिए आप पोछे वाले पानी में काली मिर्च के पाउडर को भी मिलाकर पोछा लगा सकते है।

लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

अंजीर खाने से 3 विटामिन की कमी होती है पूरी