खाने के अलावा सरसों का तेल बालों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। बालों में लगाने से बालों से जुड़ी समस्याएं दूर होती है।
सरसों का तेल बालों में लगाने से पहले अगर उसमें कुछ चीजों को मिला लें, तो दोगुना फायदा मिल सकता है। आइए जानते हैं किन चीजों को मिलाना चाहिए।
सरसों के तेल में मेहंदी को मिलाकर बालों में लगाएं। मेहंदी को मिलाकर लगाने से बालों को मजबूती मिलती है।
अगर आप दही में 1 चम्मच सरसों का तेल मिलाकर लगाते है, तो आपको डैंड्रफ से छुटकारा मिल सकता है। इसके साथ ही बाल शाइनी भी होते है।
फिटकरी भी बालों के लिए फायदेमंद होता है। सरसों के तेल में फिटकरी को मिलाकर लगाने से डैंड्रफ, स्कैल्प की खुजली और एलर्जी नहीं होती है।
बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए आप सरसों के तेल में एलोवेरा भी मिला सकते है। इसका मिश्रण बालों के लिए रामबाण होता है।
नींबू के रस में विटामिन सी पाया जाता है। अगर आप सरसों के तेल में मिलाकर इसे बालों में लगाएं, तो बाल काले रखने में मदद करता है।
इन मास्क को लगाने के बाद बालों को शैंपू से जरूर धोएं क्योंकि ऐसा करने से बालों से फिर गंदी महक नहीं आएगी।