अगर आप घर पर खाद बनाकर पौधों में डालते हैं, तो इससे पौधों को हरा-भरा होने में मदद मिलती है। साथ ही, मिट्टी को भी कोई नुकसान नहीं होता है।
अगर आप घर पर तैयार की गई खाद का इस्तेमाल करते है, तो पौधों को सभी प्रकार की जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और पौधे हरे-भरे रहते हैं।
घर पर खाद बनाने के लिए सब्जियां और फलों के छिलके को इकट्ठा कर सुरक्षित जगह पर रखे और इससे देसी खाद बनाने में मदद मिल सकती है।
घर में चाय बनाने के बाद चायपत्ती को फेकने की बजाय इसे सूखाकर पौधों में मिला सकते हैं। इससे मिट्टी में नमी बनी रहती है।
अगर आप पौधे को हरा-भरा बनाना चाहते हैं, तो छिलके और चायपत्ती में दही या छाछ को मिलाए। इससे खाद बनाने में आसानी होती है।
अगर आप खाद बनाना चाहते हैं, तो इसे तैयार करने के लिए इन सभी चीजों को एक जगह पर रखे और सूखे पत्ते को मिलाए। इससे खाद जल्दी बनकर तैयार हो जाएगी।
पौधे में खाद हर 15-20 दिन बाद डाल सकते हैं। इससे पौधों को हरा-भरा रखने में सहायता मिल सकती है।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com