दही में मिलाएं 1 चूर्ण, पेट का कोना-कोना होगा साफ


By Arbaaj28, Apr 2025 04:15 PMnaidunia.com

अगर आपके पेट ठीक से सुबह साफ नहीं हो पाता हैं, तो दही में 1 चीज मिलाकर खाएं। चूर्ण मिलाकर खाने से पेट का कोना-कोना साफ हो सकता है।

साफ पेट का उपाय

पेट साफ करने के कई घरेलू उपाय मौजूद है। दही का सेवन करना भी पाचन के लिए अच्छा होता है, लेकिन इसमें 1 चूर्ण मिलाकर खाने से बेहतर परिणाम मिल सकता है।

दही में त्रिफला चूर्ण

त्रिफला चूर्ण 3 जड़ी-बूटियों की मदद से तैयार किया जाता है। इस चूर्ण को दही में मिलाकर खाने से पेट साफ होने लगता है।

त्रिफला में 3 चीजें

त्रिफला के चूर्ण में हरड़, बहेड़ा और आंवला होता है, जो पेट के लिए रामबाण माने जाते हैं। इन तीनों को पीसकर चूर्ण तैयार किया जाता है।

दही और त्रिफला चूर्ण कैसे खाएं?

पेट साफ करने के लिए रात को 1 कटोरे दही में 1 चम्मच त्रिफला चूर्ण डालकर अच्छे से मिक्स करें और धीरे-धीरे खाएं।

पेट होगा साफ

रात को इस तरह दही में त्रिफला चूर्ण मिलाकर खाने से सुबह पेट कोने-कोने से साफ हो जाएगा। दिनभर आपको पेट से जुड़ी समस्या नहीं होगी।

पाचन में सुधार

दही और त्रिफला चूर्ण खाने से पेट साफ होता है। साथ ही, पाचन में भी सुधार होता है, क्योंकि इसमें दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं।

त्रिफला चूर्ण पेट को कोने-कोने से साफ करने में मददगार होता है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Diabetes का काल है नीम के पेड़ से मिलने वाली यह चीज