वर्तमान समय में मोबाइल फोन हर किसी की लाइफ का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। इसके बिना एक दिन गुजारना भी लोगों के लिए बेहद मुश्किल हो जाता है।
मोबाइल से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स का भी ध्यान रखना चाहिए। इन्हें फॉलो करने से आपको अपने मन को शांत रखने में काफी मदद मिलेगी।
मोबाइल फोन के वॉलपेपर हमारे मन-मस्तिष्क को काफी हद तक प्रभावित करते हैं। ऐसे में आप कुछ ऐसी शुभ चीजों का वॉलपेपर लगा सकते हैं, जो आपके जीवन में सकारात्मक प्रभाव डालती है।
हम सभी जानते हैं कि घोड़े को उनकी तेजी और ऊर्जा के लिए जाना जाता है। दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर वॉलपेपर पर लगाने से धन और शक्ति की प्राप्ति होती है।
इन बत्तखों की तस्वीर लगाना बेहद शुभ माना जाता है। वास्तु की मानें तो इसके प्रभाव से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और रिश्तों में सुधार आता है।
झरने की तस्वीर को भी आप मोबाइल के वॉलपेपर पर लगा सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि खूबसूरत झरने की फोटो लगाने से स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
वास्तु के मुताबिक, चांद हमारे जीवन में कई तरीके से अहम भूमिका निभाता है। वॉलपेपर पर मून की फोटो लगाने से आपकी तार्किक क्षमता में इजाफा होगा।
मोमबत्ती और दीपक को प्रकाश का प्रतीक माना जाता है। इनकी तस्वीर फोन पर लगाने से व्यक्ति का सौभाग्य और सफलता की प्राप्ति होती है।