बतौर विलेन ये है अमरीश पुरी के एवरग्रीन किरदार


By Prakhar Pandey24, Sep 2023 11:39 AMnaidunia.com

अमरीश पुरी

दिवंगत अमरीश पुरी ने 1956 से लेकर 2005 तक अपने करियर में कई ऐसी फिल्में की हैं जिन्हें आज भी लोगों द्वारा काफी सराहा जाता है। पुरी का करियर असल में 1970 में प्रेम पुजारी फिल्म के साथ शुरू हुआ था।

दमदार एक्टर

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे से लेकर नायक: द रियल हीरो जैसी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से अमरीश पुरी ने हमेशा फैंस को एंटरटेन किया है। आइए जानते हैं एक्टर के शानदार रोल्स के बारे में।

मोगैम्बो

मिस्टर इंडिया फिल्म में अमरीश पुरी का मोगैम्बो का किरदार भी लोगों को काफी पसंद आया था। खासकर उनका ये डॉयलाग कि ‘मोगैम्बो खुश हुआ’ यह लोगों को काफी पसंद आया था।

अशरफ अली

गदर: एक प्रेम कथा फिल्म सिर्फ सनी देओल जैसे हीरो ही नहीं बल्कि अमरीश पुरी जैसे दमदार विलेन की वजह से भी याद की जाती है। इस फिल्म में उनके अशरफ अली के किरदार को लोगों ने काफी सराहा था।

जनरल डोंग

तहलका फिल्म में अमरीश पुरी का जनरल डोंग का किरदार भी काफी पॉपुलर हुआ था। अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में धर्मेंद्र अहम भूमिका में थे।

मोला राम

अमरीश पुरी हॉलीवुड फिल्म में भी काम कर चुके है। स्टीवन स्पीलबर्ग द्वारा निर्देशित ‘इंडियाना जोन्स एंड द टेंपल ऑफ डूम’ में अमरीश पुरी ने मोला राम का किरदार निभाया था।

ठाकुर दुर्जन सिंह

करण अर्जुन फिल्म में भी अमरीश पुरी ने राजा साहब उर्फ ठाकुर दुर्जन सिंह का किरदार इस बखूबी ढंग से निभाया था जैसे वह उन्हीं के लिए लिखा गया हो।

राजा साहब

राजा साहब अमरीश पुरी के सबसे आइकोनिक किरदारों में गिना जाता है। कोयला फिल्म में भी अमरीश पुरी ने राजा साहब किरदार बेहद शानदार ढंग से निभाया था।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

डीप नेक ड्रेस में दिशा ने पार की बोल्डनेस की हदें, क्रेजी हुए फैंस