मोहम्मद शमी भारत के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक है। भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में हुए मैच में मोहम्मद शमी ने वापसी की।
इस मैच में शमी ने तीन ओवर की गेंदबाजी करते हुए सामने वाली टीम को 25 रन दिए।
मोहम्मद शमी ने लंबे समय के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की। हालांकि, इस मैच में पूरी तरह से लय में नहीं दिखे। वो इस मैच में एक भी विकेट नहीं ले पाए।
आज हम इस लेख में आपको शमी के टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर के बारे में बताएंगे।
अब तक मोहम्मद शमी ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए केवल 24 टी-20 मैच खेले हैं।
24 टी-20 मैचों में गेंदबाजी करते हुए शमी ने 495 गेंदें फेंकी हैं, जिनमें उन्होंने 736 रन दिए हैं।
मोहम्मद शमी ने टोटल 24 मैचों में कुल 24 पारियों में 8.92 की इकोनॉमी और 30.67 की औसत से 24 विकेट लिए हैं।
इन मैचों में मोहम्मद शमी की गेंदबाजी का स्ट्राइक रेट 20.62 है।
इसी तरह की खेल जगत से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia