हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का खास महत्व माना जाता है। इस महीने 19 मई यानी रविवार को मोहिनी एकादशी मनाई जाएगी।
एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस शुभ दिन के मौके पर कुछ कार्यों को करने की मनाही होती है।
मोहिनी एकादशी के दिन किसी का भी बुरा करने से बचना चाहिए। इसके अलावा, किसी के बारे में बुरा बोलने से भगवान विष्णु नाराज हो जाते हैंं।
मोहिनी एकादशी के दिन प्याज-लहसुन खाने की गलती भी नहीं करनी चाहिए। माना जाता है कि ऐसा आहार खाने से भगवान विष्णु नाराज हो जाते हैं।
एकादशी के दिन व्रत न रखने वालों को भी चावल नहीं खाने चाहिए। इस एक गलती की वजह से भगवान विष्णु के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मोहिनी एकादशी के दिन वैवाहिक लोगों को शारीरिक संबंध स्थापित नहीं करने चाहिए।
धार्मिक परंपराओं के अनुसार, मोहिनी एकादशी के दिन कुछ कार्य करने से भगवान विष्णु नाराज हो जाते हैं। ऐसे में बेहतर है कि इन गलतियों को करने से बचा जाएं।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
मोहिनी एकादशी के मौके पर कुछ कार्यों को नहीं करना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ