हस्त रेखा शास्त्र में तिल और निशानों के बारे में विस्तार से बताया गया है। आइए जानते है हथेली में किस जगह पर तिल होना शुभ संकेत माना जाता है?
शरीर में कई स्थानों पर तिल के निशान होते है। ऐसे में ‘वृहद हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र’ किताब में शरीर में तिल के निशानों के बारे में बताया गया है।
हस्तरेखा शास्त्र के एक्सपर्ट नारायण दत्त श्रीमाली के अनुसार, आंख के नीचे तिल का निशान होना व्यक्ति का चतुर होने का संकेत होता है। ऐसे व्यक्तियों को ठग पाना किसी के लिए आसान नहीं रहता है।
बाई आंख के नीचे तिल होने वाले व्यक्ति कभी भी अपनी चतुराई से किसी पर गलत असर नहीं डालते हैं। हालांकि, ऐसे व्यक्ति दिल में किसी के प्रति गलत भावना नहीं रखते है।
हथेली के बीच में तिल होना एक प्रकार का शुभ संकेत होता है। ऐसे लोग जीवन में बेहद सफल होते है। हथेली के बीच में तिल होने व्यक्ति के धनवान और भाग्यवान होते है।
अगर हथेली के बीच में तिल हो तो जीवन में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है। साथ ही, ऐसे लोगों पर सदैव माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
अगर भौहों के ठीक बीच में तिल है तो व्यक्ति को जीवन में हर कार्य में सफलता मिलती है। ऐसे लोग बुद्धि से बहुत तेज होते है। अपने व्यवहार से यह सभी को प्रभावित करते है।
ऐसे व्यक्ति जिन के भौहों के ठीक बीच में तिल होता है, वो पारिवारिक जीवन में सभी सुख हासिल करते है। यह अपने व्यवहार से सभी को प्रभावित करते है।