भोजपुरी क्वीन के नाम से मशहूर मोनालिसा किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस कई टीवी शोज में भी काम कर चुकी हैं।
एक्ट्रेस मोनालिसा को फैशन आइकन के तौर पर भी जाना जाता है। एक्ट्रेस के ड्रेसिंग सेंस से लड़कियां भी इंस्पिरेशन लेती हैं।
मोनालिसा के वार्डरोब में साड़ियों का भी शानदार कलेक्शन है। दिवाली पार्टी के लिए आप एक्ट्रेस के साड़ी लुक्स से आइडिया ले सकती हैं।
इस ब्लैक सिंपल साड़ी में मोनालिसा का कातिलाना अंदाज देखने को मिल रहा है। एक्ट्रेस की इस लुक को आप दिवाली पार्टी में भी कैरी कर सकती हैं।
यदि आप पार्टी में अपनी लुक को सिंपल रखना चाहती हैं तो मोनालिसा की इस पिंक साड़ी से इंस्पिरेशन लें। ऐसी साड़ी पहनने पर आपका लुक भी ग्लैमरस लगेगा।
साड़ी पहनने वाली महिलाएं जानती होंगी कि इन दिनों क्रैप साड़ी काफी ट्रेंड में है। दिवाली पार्टी पर भी आप मोनालिसा जैसी क्रैप साड़ी पहन सकती हैं।
येलो साड़ी में मोनालिसा बला की खूबसूरत लग रही हैं। दिवाली पार्टी में शानदार लुक के लिए आप इस तरह की साड़ी भी ट्राई कर सकती हैं।
किसी भी पार्टी के लिए रेड कलर की साड़ी कैरी करना भी अच्छा विकल्प है। रेड साड़ी के लिए आप मोनालिसा से आइडिया ले सकती हैं।