इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्मों के साथ साउथ सुपरस्टार्स की फिल्में भी सिनेमाघरों में लगी हुई हैं। आइए जानते है आखिर क्या रहा सोमवार को इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
कंगना रनोट की फिल्म तेजस को रिलीज हुए 4 दिन हो चुके है। फिल्म ने मंडे को महज 50 लाख का कलेक्शन किया है।
तेजस ने ओपनिंग डे पर 1.25 करोड़ कमाया था, जिसको एक अच्छी ओपनिंग नहीं कहा जा सकता है। फिल्म ने 4 दिनों में केवल 4.25 करोड़ का बिजनेस किया है।
फिल्म 12th फेल ने सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर 1.20 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म को दर्शकों से शानदार रिव्यू मिल रहा हैं।
व्रिकांत मेसी की स्टारर फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 7.84 करोड़ का पहुंच गया है। फिल्म का भले मंडे की कमाई में गिरावट दिखी, लेकिन वीकेंड शानदार रहा था।
टाइगर श्रॉफ की फिल्म गणपत अभी तक अच्छी ओपनिंग के लिए तरस रही है। फिल्म ने सोमवार के दिन महज 10 लाख का कलेक्शन किया है।
साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म लियो इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अच्छा करती दिख रही है। फिल्म ने मंडे को 4.5 करोड़ का बिजनेस किया है। अब फिल्म का टोटल कलेक्शन 307.96 करोड़ हो गया है।
साउथ की दूसरी फिल्म टाइगर नागेश्वर राव एक शानदार कमाई से शुरू हुई थी, लेकिन फिल्म ने मंडे को केवल 75 लाख का कलेक्शन किया है।