हिंदू धर्म में कई पौधों को चमत्कारी माना जाता है। इनमें से एक मनी प्लांट भी है। माना जाता है कि इसे घर में लगाते ही सुख-समृद्धि तेजी से बढ़ने लगती है।
वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट से जुड़े कई नियम बताए गए हैं। नियमों के अनुसार, पौधे न लगाने का बुरा असर व्यक्ति के गृहस्थ जीवन पर पड़ सकता है।
अक्सर कहा जाता है कि मनी प्लांट को छिपाकर या घर के अंदर लगाना चाहिए। अब सवाल खड़ा होता है कि ऐसा करने से आखिर क्या हो जाता है।
सबसे पहले बता दें कि मनी प्लांट सुख-समृद्धि का प्रतीक होता है। यदि यह पौधा सूखने लगता है तो इसका बुरा असर आपकी आर्थिक स्थिति पर देखने को मिल सकता है।
मनी प्लांट के नाम से ही पता चल जाता है कि इसका सीधा कनेक्शन पैसों से होता है। ऐसे में आप पौधे को बाहर रखेंगे तो इस पर सभी की नजर पड़ेगी।
इस पौधे को किसी से गिफ्ट में नहीं देना चाहिए। मनी प्लांट का पौधा खुद खरीदकर लाएं। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बन सकती है।
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि मनी प्लांट को घर के अंदर लगाना चाहिए। ऐसा करने से पौधे पर किसी की नजर भी नहीं पड़ेगी और धूप के प्रभाव से पौधा सूखने भी नहीं लगेगा।
घर के अंदर मनी प्लांट लगाने से किसी की भी बुरी नजर इसके ऊपर नहीं पड़ेगी। नजर दोष नहीं लगेगा तो पैसों में भी बरकत बनी रहेगी।
यहां हमने मनी प्लांट से जुड़े कुछ नियमों के बारे में जाना। इस तरह की धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ