मनी प्लांट के पौधे को लेकर माना जाता है कि इसे घर में लगाने से ये पैसों को चुंबक की तरह खींच लाता है।
मनी प्लांट की पत्तियां कभी जमीन पर नहीं छूनी चाहिए। इससे व्यक्ति को धन हानि होने की संभावना है।
वास्तु अनुसार घर में लगा मनी प्लांट सूख गया है तो उसे तुरंत बदल दें। पत्तों का मुरझाना या सफेद होना अशुभ होता है।
घर में लगा मनी प्लांट किसी दूसरे व्यक्ति को नहीं देना चाहिए। इससे बरकत चली जाती है।
अगर घर में लगा मनी प्लांट जमीन की ओर बढ़ता है तो समझ लें कि खर्चों में बढ़ोतरी होगी।
वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण-पूर्व दिशा में मनी प्लांट लगाने से व्यक्ति का भाग्य चमक उठता है। इसे सकारात्मक ऊर्जा का स्त्रोत माना गया है।
मनी प्लांट का लेन-देन शुभ नहीं होता। इससे शुक्र ग्रह नाराज हो जाते हैं। इससे व्यक्ति को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है।