16 दिसंबर 2023 यानी आज चंद्रमा शनि की राशि मकर में गोचर करने वाले हैं। साथ ही सूर्य भी वृश्चिक से निकलकर धनु में प्रवेश करेंगे।
सूर्य के धनु में आते ही धनु संक्रांति हो जाएगा। आज सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, हर्षण योग और श्रवण नक्षत्र का शुभ संयोग बनने जा रहा है।
धनु संक्रांति पर बन रहे इस अद्भुत संयोग से पांच राशि के जातकों पर बेहतरीन प्रभाव पड़ेगा। आइए उन राशियों के बारे में जानते हैं।
वृषभ राशि वालों के लिए यह संयोग लाभकारी साबित होने वाला है। वैदिक शास्त्रों के अनुसार आपके रिश्ते मजबूत होंगे और आर्थिक स्थिति ठीक होगी।
कन्या राशि वालों पर हर्षण योग का अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। आपके लिए अचानक धन लाभ के योग बनेंगे और कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी।
कन्या राशि वालों पर हर्षण योग का अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। आपके लिए अचानक धन लाभ के योग बनेंगे और कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी।
वृश्चिक राशि वालों के लिए सर्वार्थ सिद्धि योग शुभ होने वाला है। शनि देव की कृपा से भौतिक इच्छाओं की पूर्ति होगी और सैलरी बढ़ेगी।
मकर राशि वालों के लिए भी आने वाले दिन स्पेशल रहने वाला है। चंद्रमा आपकी ही राशि में संचार करने वाले हैं। माता पिता के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा कर सकते हैं।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।