मूंग दाल हर घर में मौजूद होती है। इसमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जो शरीर को कई प्रकार के फायदे पहुंचाता है।
मूंग दाल का सेवन करने से शरीर को अनेक फायदे मिलते हैं। वेजिटेरियन लोगों के लिए मूंग दाल को प्रोटीन का बेस्ट सोर्स भी माना जाता है।
रोजाना एक मुट्ठी भीगी हुई मूंग दाल खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। कहना लाजमी होगा कि इससे आपका शरीर कई बीमारियों से भी बचता है।
मूंग दाल के पोषक तत्वों के बारे में बात करें तो इसमें विटामिन, पोटैशियम, फाइबर, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
मूंग की सब्जी से ज्यादा फायदा भीगी हुई मूंग दाल को खाने से मिलेगा। हेल्थ एक्सपर्ट भी दाल को भिगोकर खाने की सलाह देते हैं।
शायद आपको नहीं पता होगा, लेकिन मूंग दाल खाने से आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही, शरीर की खाने को पचाने की शक्ति भी बढ़ती है।
इम्यूनिटी बेहतर होने से आपका शरीर कई तरह के रोगों से बच सकता है। मूंग की दाल का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है।
मूंग दाल का सेवन करने से मांसपेशियों को मजबूती भी मिलती है। मसल्स गेन के लिए भी मूंग की दाल का सेवन किया जाता है।