कुछ लोग तमाम कोशिश करने के बाद भी सुख-शांति में जीवन नहीं गुजारते हैं। इसके पीछे आपकी कुछ गलत आदतें भी हो सकती हैं।
ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि व्यक्ति को सुबह उठते ही किन चीजों को करने से बचना चाहिए। इन बातों का नकारात्मक प्रभाव आपके जीवन पर पड़ सकता है।
अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि कुछ लोग सुबह उठते ही शीशा देख लेते हैं। हालांकि, ऐसा करने का नकारात्मक प्रभाव शरीर पर पड़ता है।
वास्तु शास्त्र में बंद घड़ी को अशुभ माना जाता है। इस वजह से सुबह उठते ही कभी भी बंद घड़ी को नहीं देखना चाहिए।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, घर में खंडित मूर्ति को नहीं रखना चाहिए। यदि पूजा के मंदिर में कोई इस तरह की मूर्ति है तो सुबह उठते ही उसे देखने से बचने की कोशिश करें।
सर्दियों के दिनों में ज्यादातर लोग सुबह उठने के बाद एक बार फिर बिस्तर पर लेट जाते हैं। धार्मिक नजरिए से ऐसा करना शुभ नहीं होता है।
सुबह उठने के बाद व्यक्ति को बेवजह की बातों के बारे में सोचने से बचना भी चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योगासन को डेली रूटीन का हिस्सा बना लेना चाहिए। वहीं, सुबह योग करने में आलस बिल्कुल भी न दिखाएं।