शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसकी वजह से हाथ पैर में दर्द होना और हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है।
यदि आप स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से बनचा चाहते हैं तो सुबह के समय कुछ चीजों का सेवन करना शुरू कर दें। आपको बैड कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा मिल जाएगा।
हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि आप रोजाना सुबह गुनगुना पानी पीते हैं तो कोलेस्ट्रॉल का लेवल अपने आप ही आसानी से कम हो जाएगा।
डाइट में फाइबर से भरपूर फूड्स को शामिल करें। खासकर नाश्ते में व्यक्ति को फाइबर रिच चीजों का ही सेवन करना चाहिए।
बैड कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा पाने के लिए रोजाना सुबह के समय एक्सरसाइज करें। हेल्थ एक्सपर्ट्स का भी कहना है कि थोड़े समय तक व्यायाम करने से कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम हो जाता है।
सुबह के समय दूध वाली चाय न पिएं। इसकी जगह आप ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। माना जाता है कि ग्रीन टी पीने से कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है।
सुबह के समय प्रोसेस्ड फूड खाने से बचना चाहिए। खासतौर पर पैकेट वाला फूड खाने से व्यक्ति को बचने की जरूरत होती है।
यहां हमने केवल आपको सूचित करने के लिए जानकारी दी है। इस पर अमल करने से पहले आपको डॉक्टर से संपर्क जरूर करना चाहिए।
यहां हमने जाना कि कोलेस्ट्रॉल का लेवल कैसे कम किया जा सकता है। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ