सुबह की इन आदतों से लौट आएगा खोया निखार


By Ritesh Mishra26, Feb 2025 01:00 PMnaidunia.com

कई बार स्किन केयर रूटीन फॉलो करने के बाद भी त्वचा का निखार कहीं गायब हो जाता है। इसके पीछे हमारी खराब लाइफस्टाइल और खानपान हो सकता है।

स्किन पर ग्लो कैसे लाएं

ऐसे में आज हम आपको इस लेख में सुबह की कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताएंगे, जिसकी मदद से आपको आपका खोया हुआ निखार वापस पाने में मदद मिलेगी। साथ ही इसे रोजाना करने से स्किन का ग्लो भी बढ़ेगा।

सुबह उठते ही पानी पिएं

रातभर सोने के बाद शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है, जिससे स्किन ड्राई दिखने लगती है। रोज़ाना गुनगुना पानी या नींबू पानी पीने से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और त्वचा साफ होती है।

चेहरे को ठंडे पानी से धोएं

सुबह ठंडे पानी से चेहरा धोने से स्किन फ्रेश लगती है। इससे रोमछिद्र टाइट होते हैं और ऑयली स्किन की समस्या कम होती है।

डिटॉक्स ड्रिंक लें

सुबह आंवला जूस, एलोवेरा जूस या ग्रीन टी पीने से स्किन पर ग्लो आता है। ये शरीर को अंदर से साफ करते हैं और पिंपल्स को कम करने में मदद करते हैं।

चेहरे की मसाज करें

सुबह चेहरे पर कोकोनट ऑयल, गुलाब जल या एलोवेरा जेल से हल्की मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। इससे स्किन ग्लोइंग और टाइट रहती है।

एक्सरसाइज और योग करें

प्राणायाम, सूर्य नमस्कार और फेस योगा करने से त्वचा में नेचुरल निखार आता है। पसीना आने से स्किन के पोर्स खुलते हैं और गंदगी बाहर निकलती है।

इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

फिट रहने के लिए घर पर करें छोटी-छोटी 5 एक्सरसाइज