2023 में आई दमदार बॉलीवुड फिल्मों के चलते 2024 के लिए फैंस के मन में पहले से हाइप तैयार हो चुका है। आइए जानते हैं 2024 में किन फिल्मों का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे है।
ऋतिक रोशन स्टारर फाइटर 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे है। फिल्म में दीपिका पादुकोण भी होंगी।
नाग अश्विन द्वारा निर्देशित कल्की 2899 AD में प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, दिशा पटानी, कमल हासन अहम भूमिका में होगी। यह फिल्म 12 जनवरी 2024 को रिलीज होगी।
देवरा एक एक्शन ड्रामा फिल्म होने वाली है। जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर स्टारर यह फिल्म 25 अप्रैल 2024 को रिलीज होगी।
पुष्पा 2: द रूल फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त हाइप है। यह फिल्म 2024 में 15 अगस्त के मौके पर रिलीज की जाएगी। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना फिर एक बार फैंस को सरप्राइज देने आ रहे है।
बड़े मिया छोटो मिया फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ नजर आने वाले है। इस फिल्म को लेकर भी दर्शकों में काफी ज्यादा उत्साह है। यह फिल्म भी 2024 में रिलीज होगी।
स्त्री 2 भी साल 2024 की सबसे प्रतिक्षित फिल्मों में से एक है। अमर कौशिक द्वारा निर्देशित स्त्री फिल्म को फैंस द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया गया था।
वेलकम फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट वेलकम टू द जंगल की अनाउंसमेंट वीडियो में लंबी चौड़ी कास्ट नजर आई थी। यह फिल्म 20 दिसंबर 2024 को रिलीज होगी।