Anticipated Films on Imdb: डंकी और सालार के अलावा ये हैं सबसे प्रतिक्षित फिल्में


By Prakhar Pandey18, Nov 2023 01:33 PMnaidunia.com

सबसे प्रतिक्षित फिल्में

आईएमडीबी की वेबसाइट पर सबसे प्रतिक्षित फिल्मों को ब्योरा उपलब्ध होता है। आज हम आपको बताएंगे ऐसी फिल्मों के बारे में जिनकी फैंस बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे है।

डंकी

शाहरुख खान स्टारर डंकी को लेकर फैंस में जबरदस्त हाइप बना हुआ हैं। फिल्म को आईएमडीबी पर 18 फीसदी लोगों ने पसंद किया है।

सालार

प्रशांत नील द्वारा निर्देशित सालार को लेकर भी फैंस में काफी ज्यादा उत्सुकता है। प्रभास स्टारर इस फिल्म को अब तक सबसे प्रतिक्षित फिल्मों की सूची में 14.9 फीसदी लोगों ने पसंद किया है।

एनिमल

2 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई एनिमल को लेकर भी लोगों में जबरदस्त जिज्ञासा है। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 14.3 फीसदी लोगों ने वोट किया है।

सैम बहादुर

फील्ड मार्शल सैम मॉनेकशॉ पर बन रही सैम बहादुर 1 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी। 12.9% लोगों ने इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

द रेलवे मैन

नेटफ्लिक्स पर 18 नवंबर 2023 को स्ट्रीम हुई द रेलवे मैन एक हिस्टोरिकल ड्रामा सीरीज है। यह वेब शो 1984 के भोपाल गैस ट्रेजेडी पर बेस्ड है। 12.2% फीसदी लोगों इस सीरीज को वोट किया है।

द आर्चीज

जोया अख्तर द्वारा निर्देशित द आर्चीज टीन म्यूजिकल कॉमेडी फिल्म हैं। 10.9 फीसदी लोगों ने इस फिल्म के लिए वोट किया है।

हाय नन्ना

शौरयुव द्वारा निर्देशित हाय नन्ना में ननी और मृणाल ठाकुर अहम किरदार में है। इस फिल्म को 4.8% लोगों ने वोट किया है। 

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सिनेमाघरों में टाइगर 3 और 12वीं फेल का क्रेज, जानें कलेक्शन