इन 5 धांसू फिल्मों का तीसरा पार्ट करेगा बॉक्स ऑफिस में धमाका


By Shivansh Shekhar23, Feb 2024 01:30 PMnaidunia.com

फिल्मों का तीसरा पार्ट

आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जिनके तीसरे पार्ट का इंतजार सभी दर्शक कर रहे हैं। वो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर आग लगा सकती हैं।

वेलकम टू द जंगल

अक्षय कुमार की आने वाली मल्टी स्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल फैंस के लिए एक इंतजार वाली फ़िल्म बनी हुई है। यह 20 दिसंबर 2024 को बड़े पर्दे पर आएगी।

कई नामी चेहरे

वेलकम टू द जंगल में अक्षय कुमार के साथ साथ जैकलीन फर्नांडिस, अनिल कपूर, दिशा पटानी जैसे दिग्गज कलाकार शामिल हैं जो फिल्म को ब्लॉकबस्टर बना सकते हैं।

डॉन 3

डॉन 3 का इंतजार भी अब दर्शकों ने नहीं हो पा रहा है। मिली जानकारी के हिसाब से डॉन 3 में रणबीर सिंह के साथ कियारा आडवाणी नजर आएंगी।

आशिकी 3

आशिकी 3 को लेकर कार्तिक आर्यन लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में यह रिपोर्ट आई थी कि अब इस फिल्म का नाम बदल कर तू आशिकी है कर दिया गया है।

केजीएफ 3

साउथ के हीरो यश की फिल्म केजीएफ 3 जल्द ही बड़े पर्दे पर आने वाली है। खबरों के अनुसार इस फिल्म में बॉलीवुड स्टार संजय दत्त भी नजर आ सकते हैं।

सिंघम अगेन

रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म सिंघम अगेन में एक बार फिर से अजय देवगन तहलका मचाएंगे। इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

कई बड़े स्टार

सिंघम अगेन में अजय देवगन के साथ दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ, जैसे कई दिग्गज कलाकार शामिल होंगे। इसका एक्शन सुपरहिट हो सकता है।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

जाह्नवी कपूर अगली 4 फिल्मों में इन सितारों के साथ आएंगी नजर