गदर 2 के बाद अब इन फिल्मों का हैं ऑडियंस को बेसब्री से इंतजार


By Prakhar Pandey21, Aug 2023 03:45 PMnaidunia.com

अपकमिंग फिल्में

11 अगस्त को रिलीज हुई गदर 2 ने बॉलीवुड के कई पुराने बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिए है। आइए जानते हैं गदर 2 के बाद सिनेमा लवर्स को किन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।

गदर 2

11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा मचा रखी है। 20 अगस्त तक अपने दूसरे वीकेंड पर फिल्म ने लगभग 375 करोड़ की कमाई कर ली हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हो रही है।

ड्रीम गर्ल 2

ड्रीम गर्ल की सीक्वल ड्रीम गर्ल 2 25 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म भी आयुष्मान की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक हैं। फिल्म के पहले पार्ट ने लोगों को काफी एंटरटेन किया था।

जवान

7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली जवान को लेकर भी फैंस काफी उत्साहित है। शाहरुख स्टारर जवान गदर 2 को टक्कर दे सकती है।

सालार

प्रभास स्टारर सालार 28 सितंबर 2023 को थियेटर में रिलीज की जाएगी। केजीएफ डायरेक्टर प्रशांत नील की इस फिल्म को लेकर भी लोगों में काफी उत्साह है।

टाइगर 3

यश राज फिल्म्स की सबसे सफल फ्रेंचाइजी टाइगर की तीसरी पार्ट टाइगर 3 भी 10 नवंबर 2023 को रिलीज की जाएगी। सलमान खान की इस फिल्म को लेकर भी लोगों में काफी क्रेज है।

एनिमल

संदीप वांगा रेड्डी द्वारा निर्देशित एनिमल भी रणबीर कपूर स्टारर एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी। यह फिल्म भी 1 दिसंबर 2023 को रिलीज की जाएगी।

गणपत

टाइगर श्रॉफ स्टारर गणपत एक डिस्टोपियन एक्शन फिल्म होगी। 20 अक्टूबर 2023 को यह फिल्म रिलीज की जाएगा। टाइगर लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर कमबैक करने वाले हैं।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Guinness Book में दर्ज हैं बॉलीवुड के इन स्टार्स का नाम