बॉलीवुड की 7 सबसे खूबसूरत रियल लाइफ जोड़ियां


By Prakhar Pandey15, Mar 2024 11:52 AMnaidunia.com

सबसे खूबसूरत रियल लाइफ जोड़ियां

कहते है जोड़ियां भगवान बनाकर भेजते है और धरती पर भी उन्हें मिलाने का काम भी स्वयं ईश्वर का ही होता है। आइए जानते है सबसे खूबसूरत रियल लाइफ जोड़ियों के बारे में।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने साल 2022 में शादी की थी। ऑन स्क्रीन से लेकर रियल लाइफ तक दोनों की जोड़ी काफी ज्यादा खूबसूरत है। आलिया के बेटी का नाम राहा है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

2018 में शादी के बंधन में बंधे दीपिका और रणवीर भी बॉलीवुड के बेस्ट कपल्स में गिने जाते है। दीपिका ने कुछ समय पहले ही घोषणा की थी कि वह मां बनने वाली है।

अजय देवगन और काजोल

साल 1999 में काजोल और अजय देवगन 7 जन्मों के बंधन में बंधे थे। शादी के 25 सालों बाद भी दोनों साथ में बेहद सुंदर दिखते है। अजय और काजोल की बेटी न्यासा देवगन भी 20 साल की हो चुकी हैं।

ऐश्वर्या रॉय बच्चन और अभिषेक बच्चन

ऐश्वर्या रॉय बच्चन और अभिषेक बच्चन की शादी साल 2007 में हुई थी। शादी के 17 सालों बाद भी दोनों साथ में बेहद सुंदर दिखते है। ऐश्वर्या की बेटी का नाम आराध्या है।

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने साल 2015 में शादी की थी। यह भी बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स में से एक है, 2016 में मीरा ने बेटी मिशा और 2018 में बेटे जैन को जन्म दिया था।

सैफ अली खान और करीना कपूर खान 

सैफ अली खान और करीना कपूर खान ने साल 2012 में शादी की थी। सैफ और करीना साथ में काफी खूबसूरत दिखते है। करीना से सैफ को दो बच्चे भी है, एक का नाम तैमूर तो दूसरे का नाम जे अली खान है।

शाहरुख खान और गौरी

1991 में शाहरुख खान ने गौरी से लव मैरिज की थी। शादी के लगभग 33 सालों के बाद भी दोनों के बीच प्यार कम नहीं हुआ है। गौरी और शाहरुख आर्यन, सुहाना और अब्राहम के माता पिता हैं।

अगर आपको बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत रियल लाइफ कपल्स से जुड़ी यह स्टोरी आपको पसंद आई तो ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

रमजान के दिनों में हिना खान के सूट लुक से लें इंस्पिरेशन