क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी


By Prakhar Pandey23, Oct 2023 01:23 PMnaidunia.com

कैच जीताते है मैच

किसी भी मैच में अच्छी बॉलिंग, अच्छी बैटिंग के साथ-साथ अच्छे फील्डिंग भी बेहद जरूरी होती है। आइए जानते हैं क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ियों के बारे में।

माहेला जयवर्धने

दुनिया के महान खिलाड़ियों में शामिल श्रीलंका के महेला जयवर्धने ने 652 मैचों की 768 पारियों में 440 कैच पकड़े है। जयवर्धने ने एक मैच में सबसे अधिक 4 कैच पकड़े हैं।

रिकी पोंटिंग

ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तानों में शामिल रिकी पोंटिंग ने अपने करियर में 560 मैचों की 717 पारियों में 364 बार कैच लपक कर कई खिलाड़ियों की पारी को विराम दिया है।

रॉस टेलर

न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी रॉस टेलर बल्ले के साथ-साथ फील्ड पर भी काफी चाबुक नजर आते है। रॉस टेलर ने फील्डिंग करते हुए 450 मैचों की 546 पारियों में 351 छक्के लगाएं।

जैक कैलिस

साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी जैक कैलिस ने अपने 19 साल के करियर में 519 मैचों की 664 पारियों में 338 कैच लपके है। कैलिस की गिनती अफ्रीका के महान खिलाड़ियों में होती हैं।

राहुल द्रविड़

भारत के धाकड़ बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने अपनी बल्लेबाजी के अलावा फील्ड पर अपनी मुस्तैदी से भी टीम को काफी मदद पहुंचाई है। द्रविड़ ने अपने करियर में 509 मैचों में 334 कैच पकड़े हैं।

विराट कोहली

रन मशीन, चेज मास्टर विराट कोहली हर दिन नए रिकॉर्ड्स बनाते रहते है। अपने 15 साल के करियर में कोहली ने 512 मैचों में 310 कैच पकड़े हैं।

स्टीफन फ्लेमिंग

न्यूजीलैंड के सबसे सफल कप्तानों में से एक स्टीफन फ्लेमिंग को उनकी धाकड़ बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। फ्लेमिंग ने फील्ड पर 396 मैचों में 306 बार कैच लपके है।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

IND vs ENG: इंग्लैड को हराकर सेमीफाइनल की राह आसान करेगा भारत