वर्तमान भारतीय टीम में सबसे ज्यादा शतक मारने वाले बल्लेबाज


By Prakhar Pandey14, Sep 2023 09:51 AMnaidunia.com

शतक

सैकड़ा बनाने का और भारतीय बल्लेबाजों को शतक लगाते देखने का मजा ही कुछ और होता है। आइए जानते हैं वर्तमान भारतीय टीम में सबसे ज्यादा शतक मारने वाले बल्लेबाजों के बारे में।

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा की गिनती उन भारतीय बल्लेबाजों में होती है। जिन्होंने भारत की तरफ से खेलते हुए सबसे ज्यादा शतक मारने का कीर्तिमान रचा है। हिटमैन ने अपने करियर में 30 शतक लगाए हैं।

विराट कोहली

रन मशीन विराट कोहली भी मैच दर मैच अपनी महानतम पारियों से सचिन के 49 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब पहुंच चुके है। कोहली वर्तमान भारतीय टीम में सबसे ज्यादा 47 लगाने वाले बल्लेबाज हैं।

शुभमन गिल

जनवरी 2019 में डेब्यू करने वाले गिल ने अपने अब तक के करियर में 4 शतक लगाए है। इस दौरान गिल का बेस्ट स्कोर 207 रन रहा है। गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जनवरी 2023 में खेलते हुए 9 छक्कों और 19 चौकों की मदद से 207 रन बनाए थे।

श्रेयस अय्यर

केएल राहुल

लंबे समय के बाद पाकिस्तान के खिलाफ वापसी करने वाले केएल राहुल ने भी शतक लगा अपना दमखम दिखाया। राहुल वर्तमान में भारत की तरफ से 6 शतक लगा चुके है।

ईशान किशन

ईशान किशन ने 2021 में श्रीलंका के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। किशन ने सिर्फ एक ही शतक मारा है। लेकिन कई बेहतरीन पारियां खेली है। किशन ने इकलौता दोहरा शतक 210 रन बांग्लादेश के खिलाफ बनाया था। किशन ने इस पारी में 24 चौके और 10 छक्के लगाए थे।

श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर भी वर्तमान भारतीय टीम का हिस्सा है। अय्यर ने अब तक 44 मैच की 39 पारियों में 1645 रन बनाएं है। इस दौरान श्रेयस ने 2 शतक लगाया है।

शिखर धवन

लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे शिखर धवन भी अपनी धाकड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। धवन ने अपने वनडे करियर में 17 शतक मारे है।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Asia Cup 2023: भारत-पाक के बीच होगा फाइनल मुकाबला!