टी20 क्रिकेट का सबसे रोमांचक फॉर्मेट होता है। आइए जानते है टी20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में।
रोहित शर्मा ने अपने करियर में 151 टी20 मैच खेले है। इस दौरान शर्मा ने 143 पारियों में 3 हजार 974 रन बनाए है। हिटमैन का टी 20 बेस्ट स्कोर 121 रन है।
अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित ने 69 गेंदों में 121 रनों की तूफानी पारी खेली थी। इस शतक के साथ रोहित ने टी20 में सबसे ज्यादा 5 शतक लगा दिए है।
रोहित ने पहला शतक 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 66 गेंदों में 1076 रन बनाए थे, दूसरा शतक 118(43 गेंद), तीसरा शतक 100(56 गेंद), चौथा शतक 111(61 गेंद) और पांचवा शतक 69 गेंद में 121 बनाया था।
ग्लेन मैक्सवेल ने अपने टी20 करियर में 124 मैच खेले है। 124 मैच की 120 पारियों में मैक्सवेल ने 4 बार शतक लगाया है। मैक्सवेल का टी20 बेस्ट स्कोर 145 रन है।
भारत के सूर्यकुमार यादव ने मात्र 60 टी20 मुकाबलों में 4 बार शतक लगाने का कारनामा किया है। सूर्या का बेस्ट टी20 स्कोर 117 रन है। सूर्या टी20 में करीब 172 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते है।
कॉलिन मुनरो ने अपने करियर में 65 टी20 मुकाबले खेले है। इस दौरान मुनरो ने 156 के स्ट्राइक रेट से 3 बार शतक बनाया है।
सबावून डेविसी ने अपने करियर में 21 टी20 मुकाबले खेले है। इस दौरान उन्होंने 141.51 के स्ट्राइक रेट से 3 बार शतक बनाया है।