प्यार करना और धोखा मिलना दोनों अलग चीजें हैं। धोखा मिलने पर प्रेमियों को बेहद बुरा लगता है। आइए प्यार में धोखा देने वाली राशियों के बारे में जान लेते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, मेष राशि के जातकों को रोकटोक बिल्कुल भी पसंद नहीं होती है। इसलिए ये अपने प्रेमी या प्रेमिका को संभाल नहीं पाते हैं।
इस राशि के जातक बेहद जल्द पुरानी चीजों से बोर हो जाते हैं। इन्हें लेकर कहा जाता है कि ये बेहद जल्द नए पार्टनर की तलाश में लग जाते हैं।
सिंह राशि के जातक आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं। अगर इन्हें लगता है कि कोई उनकी जरूरतों को पूरा नहीं कर पा रहा है तो ये ऐसे लोगों से दूरी बनाने में देर नहीं लगाते हैं।
ज्योतिष शास्त्र में वृश्चिक राशि को लेकर कहा गया है कि ये लोग कमिटमेंट के मामले में हिम्मत वाले नहीं होते हैं। ये अपने पार्टनर को धोखा भी दे सकते हैं।
इस राशि के जातक वैसे काफी रोमांटिक होते हैं, लेकिन इन लोगों को दिल तोड़ने में माहिर भी कहा जाता है। ये आज का सोचकर जीना पसंद करते हैं।
कुंभ राशि के जातक प्रेम में किसी भी हद तक जा सकते हैं। अगर इन्होंने रिश्ता तोड़ने का मन बना लिया तो फिर ये कभी पीछे मुड़कर नहीं देखते हैं।
प्यार में धोखा कुछ अन्य राशि वाले भी देते हैं, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में उपरोक्त 6 राशियों को ज्यादा धोखेबाज माना जाता है।