भारत में कई ऐसे शहर हैं जो काफी एक्सपेंसिव है। चलिए हम आपको उन शहरों के बारे में बताते हैं।
भारत का सबसे महंगा शहर मुंबई है। यहां लाइफ-स्टाइल मेंटेन रखना एक नॉर्मल इंसान के लिए है, खाने से लेकर रहने तक की चीजें काफी महंगी है।
देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो अच्छी जीवन बिताने के लिए आपके पास अच्छी-खासी कमाई होनी चाहिए। यह भारत के महंगे शहरों में से एक है।
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई भारत का पांचवा सबसे बड़ा शहर है। शहर जितना बड़ा है उतना ही ज्यादा महंगा भी है। नॉर्मल इंसान को रहना काफी महंगा पड़ सकता है।
आईटी सेक्टर के लिए पुरे दुनिया में मशहूर बेंगलुरु महंगाई के मामलों में काफी आगे है। ये शहर मुंबई और चेन्नई से सस्ता है लेकिन यहां रहना बिल्कुल भी सस्ता नहीं पड़ेगा।
कोलकाता भी महंगे शहरों के मामले में काफी ऊपर है, साथ ही यातायात सुविधा दूसरे शहरों से काफी बेहतर है। यहां रहने के लिए अच्छे पैसे खर्च करने पड़ेंगे।
हैदराबाद आईटी इंडस्ट्रीज का हब है। बेंगलुरु और पुणे के बाद वो शहर है जहां आईटी इंडस्ट्रीज लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे यह और महंगा होता जा रहा है।
पुणे आईटी के छात्रों का एक बेस है। यहां रहने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिसके चलते यह महंगाई के मामलों में ऊपर जा रहा है।
अहमदाबाद भारत के बड़े शहरों में से एक है। यह दिन-प्रतिदिन विकसित होता जा रहा है। यह बाकी शहरों से ज्यादा महंगा है, रहना, खाना, इंटरनेट और मूवी टिकट सब महंगे हैं।