2023 की सबसे महंगी फिल्में, आप भी जरूर देखें


By Prakhar Pandey12, Jul 2023 01:27 PMnaidunia.com

हाई बजट फिल्में

हर साल कई ऐसी हाई बजट फिल्में आती है जो बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाती है। आइए जानते हैं साल 2023 की सबसे हाई बजट फिल्मों के बारे में।

आदिपुरुष

प्रभास स्टारर आदिपुरुष एक माइथोलॉजिकल एक्शन फिल्म है। आदिपुरुष एक मेगा बजट फिल्म थी जिसे बॉक्स ऑफिस पर फैंस का उतना प्यार नहीं मिला था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 500-700 करोड़ की थी।

पोन्नियिन सेलवन: II

पोन्नियिन सेलवन: II मनी रत्नम द्वारा निर्देशित एक एपिक हिस्टॉरिकल एक्शन फिल्म हैं। इस फिल्म का बजट 340 करोड़ से ज्यादा बताया जा रहा है।

पठान

पठान फिल्म एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म का बजट मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 220 करोड़ से अधिक बताया जा रहा हैं। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज्यादा का व्यापार किया था।

सेल्फी

अक्षय कुमार स्टारर सेल्फी भी साल 2023 की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का बजट करीब 110 करोड़ बताया गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

जवान

7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही जवान का बजट भी मीडिया रिपोर्ट्स में 200 से 250 करोड़ बताया गया है। 10 जुलाई को रिलीज हुए इस फिल्म के टीजर को फैंस का अच्छा रिएक्शन मिला है।

सालार

प्रभास स्टारर सालार का बजट भी मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से 200 करोड़ बताया जा रहा है। प्रशांत नील द्वारा निर्देशित यह फिल्म 28 सितंबर 2023 को रिलीज होगी।

टाइगर 3

10 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही टाइगर 3 का बजट 300 करोड़ बताया जा रहा है। टाइगर 3 फिल्म टाइगर फ्रेंचाइजी से जुड़ी हुई होगी।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बॉलीवुड के ये एक्टर्स जो 50 की उम्र में भी दिखते हैं फिट