कथावाचक और भक्त गण कलयुग में भी श्री कृष्ण की सुंदरता का वर्णन करते नहीं थकते है। आज हम आपको बताएंगे भारत में स्थित श्री कृष्ण के सबसे खूबसूरत मंदिरों के बारे में।
जिस भी मंदिर में कन्हैया विराजते है, वह खुद ही अपने आप में बेहद खूबसूरत होता है। लेकिन रचना के आधार पर कुछ ऐसे मंदिर भी है जिनका दर्शन करके भक्त मंत्रमुग्ध हो जाते है।
हिंदू धार्मिक ग्रंथों में धरती का बैकुंठ कहे जाने वाला जगन्नाथ मंदिर भी श्री कृष्ण के सभी मंदिरों में सबसे ज्यादा खूबसूरत है। ओडिशा के पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर चार धामों में से एक है।
वृंदावन में स्थित बांके बिहारी मंदिर भी श्री कृष्ण के सबसे खूबसूरत मंदिरों में से एक है। श्री कृष्ण के दर्शन के लिए हर साल लाखों से ज्यादा की संख्या में लोग यहां आते है।
मथुरा में स्थित द्वारकाधीश मंदिर भी श्री कृष्ण के सबसे सुंदर मंदिरों में से एक है। द्वारकाधीश मंदिर के पास यमुना नदी के कई घाट भी बनाए गए हैं जा भक्त दर्शन-पूजन भी करते है।
प्रेम मंदिर वृंदावन के अलावा उत्तर भारत के और हिस्सों में भी स्थित है। यह मंदिर में भी बेहद चकाचौंध और रंग-बिरंगी रोशनियों के साथ जगमगाता रहता हैं।
इस्कॉन मंदिर की गिनती भी कान्हा के सबसे खूबसूरत मंदिरों में होती है। वृंदावन में स्थित इस मंदिर में भी भक्त मगन होकर कन्हैया को भजते है।
राजस्थान के नाथद्वारा में स्थित श्रीनाथ जी मंदिर अपनी मूर्तियों के लिए जाना जाता है। 12वीं शताब्दी में बना यह मंदिर श्री कृष्ण को समर्पित है। इन मंदिरों के अलावा श्री कृष्ण का हर मंदिर भी बेहद खूबसूरत और मनमोहक है।