ओडिशा में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें


By Ritesh Mishra06, May 2025 05:10 PMnaidunia.com

भारत के पूर्वी तट पर स्थित ओडिशा एक मशहूर राज्य है। समुद्र तट बसा यह राज्य अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। इसे भारत का खजाना भी कहा जाता है।

ओडिशा में घूमने के लिए जगहें

अगर आप भी ओडिशा घूमने जाने की सोच रहे हैं, तो आज हम इस लेख आपको ओडिशा की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी।

जगन्नाथ मंदिर के दर्शन करें

ओडिशा में घूमने के लिए भगवान जगन्नाथ मंदिर जाया जा सकता है। यहां पुरी बीच पर सूर्योदय और सूर्यास्त का नज़ारा बेहद मनमोहक होता है।

कोणार्क घूमें

पूरी दुनिया में प्रसिद्ध कोणार्क सूर्य मंदिर यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट है। मंदिर की वास्तुकला और नक्काशी मन मोहने वाली है।

भुवनेश्वर घूमें

अगर गर्मियों में आप भई घूमने के लिए किसी अच्छी जगह की तलाश कर रहे हैं तो आप भुवनेश्वर घूमने जा सकते हैं। यहां लिंगराज मंदिर, उदयगिरि-खंडगिरि गुफाएं आकर्षण का मुख्य केन्द्र है।

चिल्का झील घूमें

ओडिशा में घूमने के लिए चिल्का झील एक बेहतर विकल्प है। यह भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है। यहाँ पर्यटक वोटिंग का भरपूर आनंद लेते हैं।

सतकोसिया टाइगर रिजर्व

ओडिशा में घूमने के लिए सतकोसिया टाइगर रिजर्व जा सकते हैं। यहां के घने जंगल, महानदी और वाइल्ड लाइफ आपका मन मोह लेंगे।

ओडिशा में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें। इसी तरह की ट्रैवलिंग से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

Noida में कपल्स के घूमने के लिए बेस्ट है ये जगहें