भगवान विष्णु के 6 प्रसिद्ध मंदिर


By Ram Janam Chauhan26, Nov 2024 07:45 PMnaidunia.com

भगवान विष्णु के कई अवतार हैं , इसलिए भारत में कई जगहों पर भगवान विष्णु के मंदिर हैं। आज हम ऐसी ही 6 मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं।

बद्रीनाथ मंदिर

यह मंदिर उत्तराखंड राज्य में चेमोली जिले के अलकनंदा नदी किनारे स्थित है। बद्रीनाथ मंदिर भगवान विष्णु के बद्री नारायण रूप को समर्पित है।

श्री रंगनाथस्वामी मंदिर

श्री रंगनाथस्वामी मंदिर तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले के श्रीरंगम में है। यह मंदिर भगवान विष्णु के रंगनाथ अवतार को समर्पित है।

तिरुपति बालाजी मंदिर

तिरुपति बालाजी मंदिर आंध्र प्रदेश राज्य के चित्तूर जिले में है। यह मंदर भगवान विष्णु के अवतार वेंकटेश्वर को समर्पित है। हर साल यहां लाखों श्रद्धालु आते हैं।

जगन्नाथ मंदिर

यह मंदिर ओडिशा राज्य के पुरी जिले में हैं। जगन्नाथ मंदिर भगवान विष्णु के श्रीकृष्ण अवतार के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा बलभद्र और सुभद्रा की पूजा भी की जाती है।

द्वारकाधीश मंदिर

द्वारकाधीश मंदिर गुजरात के द्वारका जिले में है। यहां भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है। साथ ही, यह मंदिर चार धाम यात्रा के हिस्सा भी है।

विट्ठल मंदिर

विट्ठल मंदिर में महाराष्ट्र के सोलपुर जिले में है। यह मंदिर विष्णु के विट्टल को समर्पित है। यहां हर वर्ष लाखों भक्त दर्शन करने आते हैं।

पध्मनाभस्वामी मंदिर

यह मंदिर केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में है। इस मंदिर में भगवान विष्णु के पध्मनाभ अवतार की पूजा की जाती है।

ये हैं भगवान विष्णु के 6 प्रसिद्ध मंदिर यहां दर्शन करने से शांति का अनुभव करेंगे। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

शनि महाराज को खुश करने के लिए क्या करना चाहिए?