2024 में आईपीएल का 17 वां संस्करण खेला जाने वाला है। आइए जानते है 1 ही टीम के लिए सबसे अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ियों के बारे में।
2008 से आरसीबी के साथ जुड़ने के बाद विराट कोहली ने पीछे मुड़कर नहीं देखा है। वह 2008 से लेकर अब तक सिर्फ आरसीबी के लिए ही खेले है। कोहली ने आरसीबी के लिए 252 मैच खेले है।
एमएस धोनी ने अपने करियर में सीएसके और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिए खेला है। लेकिन धोनी ने सबसे अधिक 14 सीजन चेन्नई के लिए खेले हैं।
सुरेश रैना ने चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात लायंस के लिए खेला है। सीएसके पर बीच में 2 सीजन के लिए बैन लग गया था। रैना भी चेन्नई के लिए 14 सीजन खेल चुके है।
मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी कायरन पोलार्ड भी इस टीम के लिए 13 सीजन खेल चुके है। पोलार्ड ने 2010 से 2022 के बीच मुंबई के लिए 189 मैच खेले है।
2011 से रोहित मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे है। वह एक सफल कप्तान भी है। रोहित की कप्तानी में मुंबई 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल का खिताब जीत चुकी है।
एबी डिविलियर्स ने अपने आईपीएल करियर में 2008-2020 के दौरान 184 मैच खेले है। 2008-2010 तक डिविलियर्स ने दिल्ली के लिए खेला था, फिर 2011 से 2021 तक एबी ने सिर्फ आरसीबी के लिए खेला था।
गौतम गंभीर ने 2011 से 2017 के बीच कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 6 सीजन खेले थे। केकेआर के लिए गंभीर ने 108 आईपीएल मैच खेले थे। इससे पहले वो दिल्ली के लिए भी खेल चुके है।