अमेरिकन एक्ट्रेस अपनी दमदार अदाकारी और खूबसूरती के लिए दुनियाभर में जानी जाती है। आइए जानते है भारत में पसंद की जाने वाली खूबसूरत अमेरिकन एक्ट्रेसेज के बारे में।
2004 से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सक्रिय गैल गैडोट को भारत में भी लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। एक्ट्रेस की वंडर वूमेन सीरीज फैंस के बीच काफी पॉपुलर है।
1994 से इंडस्ट्री में सक्रिय स्कारलेट जोहानसन ने हॉलीवुड में अपने बेहतरीन अभिनय से एक अलग पहचान बनाई है। एक्ट्रेस की एवेंजर्स और ब्लैक विडो जैसी फिल्मों से भारत में जाना जाता हैं।
करीब 33 सालों से हॉलीवुड इंडस्ट्री में सक्रिय एंजेलीना जोली ने अपने शानदार एक्टिंग से फैंस को हमेशा इंप्रेस करने का काम किया है। 2021 में आई एक्ट्रेस की इटरनल्स को लोगों ने काफी पसंद किया था।
33 वर्षीय एम्मा वॉटसन को भी उनके दमदार अभिनय और खूबसूरती के लिए जाना जाता है। हैरी पॉटर सीरीज में अहम किरदार निभाने वाली एम्मा को भारत में भी काफी पसंद किया जाता है।
2006 से हॉलीवुड इंडस्ट्री में सक्रिय जेनिफर लॉरेंस को भी फिल्मों उनके बेहतरीन काम के लिए जाना जाता है। 25 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी लॉरेंस की इंडिया में भी काफी पॉपुलैरिटी है।
एम्मा स्टोन विश्व भर में हॉलीवुड की सबसे पॉपुलर अभिनेत्रियों में गिनी जाती है। एक्ट्रेस को स्पाइडर मैन सीरीज में उनके शानदार अभिनय के लिए भी लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है।
लगभग 30 साल से बॉलीवुड इंडस्ट्री में सक्रिय केट विंसलेट को उनकी शानदार अदाकारी के लिए जाना जाती है। एक्ट्रेस 2025 में अवतार 3 में नजर आने वाली है।