आईपीएल के रोमांचक टूर्नामेंट में कप्तानी करना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। आइए जानते है बतौर कप्तान आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों के बारे में।
एमएस धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते है। 2008 से 2023 के बीच धोनी ने 226 मैचों में कप्तानी की है। धोनी की कप्तानी में उनकी टीम ने 133 मैच जीते है।
रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 5 बार कप जीता है। मुंबई इंडियंस के लिए रोहित सबसे लंबे समय तक कप्तानी करने वाले खिलाड़ी रहे है। 158 मैचों में रोहित की कप्तानी में एमआई ने 87 मैच जीते है।
विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए लगातार सभी सीजन खेले है। आरसीबी के लिए कप्तानी करते हुए विराट ने 143 में से 66 मैच जीते थे।
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए गौतम गंभीर ने 129 मैच खेले है। गंभीर की ही कप्तानी में केकेआर ने दोनों बार कप जीता है, गौतम गंभीर ने अपनी कप्तानी में केकेआर को 71 मैच जिताए थे।
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को भारत में काफी प्यार मिलता है। वॉर्नर दिल्ली कैपिटल्स से लेकर सनराइजर्स हैदराबाद तक के लिए कप्तानी कर चुके है। वॉर्नर ने 83 आईपीएल मैचों में कप्तानी की है। इस दौरान उन्होंने अपनी टीम को 40 मैच जिताए है।
2008 से 2013 के दौरान एडम गिलक्रिस्ट ने 74 मैचों में दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के लिए कप्तानी की थी। 74 में से गिलक्रिस्ट ने 35 मैच जीते थे।
2018 से 2022 के दौरान श्रेयस अय्यर ने कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तानी की थी। इस दौरान उन्होंने 55 मैचों में 27 जीते थे।
आईपीएल में कप्तानी से जुड़ी यह स्टोरी आपको दिलचस्प लगी तो ऐसी ही खेल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com